फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में केंद्र का पुतला दहन

Tue, 15 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर इकाई के सदस्यों ने शहर के शहीद पार्क चौक के सामने जीएसटी के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। व्यापारी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली। कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के चलते व्यापारी लूटे जा रहे हैं।
विज्ञापन



कारोबारियों की उपेक्षा हो रही है। इस पर तत्काल अंकुश नहीं लगा तो सड़क से संसद तक आंदोलन होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जीएसटी के नाम पर व्यापारियों का शोषण बंद किया जाए। जीएसटी में संशोधन कर व्यापारियों को पूरी तरह से राहत दी जाए।


वक्ताओं ने मांग की कि जीएसटी में मैनुअल रिटर्न भरने की व्यवस्था रखी जाए। जीएसटी में रिटर्न की व्यवस्था ऐसी हो, जो व्यापारी के सीधे खाते में किया जाए।
विज्ञापन



केंद्र सरकार की जीएसटी में तमाम विसंगतियां गिनाते हुए व्यापारियों ने पुतला फूंका। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरुण गुप्त, जिला महामंत्री टुनटुन सर्राफ, रामप्रसाद जायसवाल, नगर अध्यक्ष राजू वर्मा, सोनू वर्मा, अंजनी वर्मा, गुड्डू वर्मा, राजेश, महेश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें