फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बोर्ड की बैठक में सड़क, बिजली, नाली मरम्मत के लिए बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उपचुनाव में हुई जीत व शपथ ग्रहण के बाद आदर्श नगर पंचायत मनियर कार्यालय में बोर्ड की पहली बैठक बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुचिया देवी की अध्यक्षता में हुई है। बैठक में आदर्श नगर पंचायत मनियर के विकास के लिए खाका खींचा गया।
विज्ञापन

प्रमुख रूप से सड़क, नाली, बिजली मरम्मत, मनियर बस स्टैंड पर सेल्फी पॉइंट, स्वागत द्वार की मरम्मत, हाईमास्ट लाइट लगाए जाने, मनियर बस स्टैंड पर महिला शौचालय बनाए जाने, खुले नालों पर ढक्कन लगाने, मनियर बस स्टैंड पर तिरंगा झंडा लगाए जाने, पौधरोपण किए जाने सहित करीब 70 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
एमएलसी रवि शंकर सिंह पप्पू व विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद तथा बुचिया देवी के प्रतिनिधि कुंवर विजय सिंह पप्पू ने कहा कि नगर पंचायत को भव्य स्वरुप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अगर धन की कमी पड़ी तो शासन से मांग की जाएगी। नगर पंचायत मनियर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह, सुरेश प्रसाद, सभासद गण अमित कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सभासद रंजीता सिंह, सभासद जयमाला, सभासद मीरा देवी, सभासद शांति देवी, सभासद बेचनी देवी, सभासद अंजू देवी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें