फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कबड्डी में भदोही ने बलिया, वाराणसी ने दानापुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। कबड्डी संघ नरही की ओर से एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में किया गया। इससे रोमांचक मैच नरहीं और प्रयागराज के बीच हुई। अंत में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को नरही में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं अनिल राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। उद्घाटन मैच भदोही व बलिया के बीच खेला गया। इसमें भदोही ने बलिया को 26- 24 से हराया। दूसरा मैच वाराणसी और दानापुर के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने दानापुर को 35-24 से पराजित कर दिया। तीसरा रोमांचक मुकाबला आयोजक नरही (बलिया) और प्रयागराज के बीच खेला गया। दोनों टीमें 33-33 अंक की बराबरी पर रहीं।
कबड्डी खेल के दर्शकों ने खिलाड़ियों की खूब हौसला अफजाई की। देर शाम तक कबड्डी प्रतियोगिता जारी रही। निर्णायक की भूमिका में अतुल राय, हरिओम उपाध्याय, राजू यादव, बृजेश रहे। संचालन जीतेन्द्र नाथ राय ने किया। मौके पर डॉ. अखिलेश राय, दिनेश प्रताप सिंह, किशन प्रताप सिंह, सुरेंद्रनाथ राय, राजू सिंह, पवन राय, नीरज राय, अमरदेव राय, शिवकुमार राय, चंदन राय, विनय राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें