फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूसरे के खाते से 87 लाख का अवैध लेनदेन, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। साइबर थाना पुलिस ने युवक को झांसे में लेकर उसका बैंक एकाउंट खुलवाकर 87 लाख रुपये का लेनदेन करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि अनूप कुमार सिंह निवासी ग्राम रघुनाथपुर पोस्ट छाता थाना बांसडीह रोड ने साइबर थाना में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि वर्ष 2024 में उत्कर्ष बैंक बलिया में एक करेंट अकाउंट खोला था। उक्त खाते के संचालन के लिए सभी कागजात व रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का सिम अपने दोस्त शैलेष सिंह निवासी ग्राम छाता के कहने पर पंकज सिंह निवासी छाता को फरवरी 2024 में दिया था।
विज्ञापन

उपरोक्त खाते के दस्तावेज जुटाए तो पता चला कि मेरे खाते में पंकज सिंह ने लगभग 87 लाख का अवैध लेनदेन किया है। पंकज सिंह के बारे में पता किया तो मालूम हुआ कि पंकज सिंह ने मेरे ही नहीं बल्कि जिला बलिया और अन्य जिलों के लोगों से अवैध लेनदेन करता है। ऋषभ सिंह निवासी भिलाई छत्तीसगढ़, दिनेश सिंह निवासी छाता मिलकर बड़े पैमाने पर अवैध धन का लेनदेन करते हैं। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि उक्त आधार पर एफआईआर दर्ज जांच की जा रही थी। पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें