फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगे कस्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह/रेवती/नगरा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाले जाने का क्रम जारी है। शुक्रवार को बांसडीह, रेवती और नगरा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में जमकर नारेबाजी की और माहौल बनाया।
विज्ञापन

बांसडीह नगर पंचायत में ब्लाक परिसर से निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों बाइक सवार कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि शांति स्वरूप सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दिया। प्रतुल कुमार ओझा, राकेश वर्मा, दुर्गेश मिश्रा, मूनजी गोंड, गोपालजी गुप्ता आदि थे।
रेवती में बस स्टैंड के हनुमान मंदिर से भाजपा मंडल महामंत्री सुशील श्रीवास्तव तथा सभासद भोला ओझा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा थाना, गांधी घाट, बड़ी बाजार, उदासीन पंचायती अखाड़ा, सब्जी बाजार होते हुए पुनः बस स्टैंड पहुंच कर संपन्न हुई। ओंकारनाथ ओझा, विजय बहादुर उपाध्याय, संजय पाल, रूदल चौहान, भोला केशरी रहे।
विज्ञापन

नगरा में तिरंगा यात्रा डाकबंगला से शुरू कर विभिन्न मार्गों से होते हए नगर चौक पर पहुंची। सेना के शौर्य को सलाम किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान के शहर व आतंकी ठिकानों और उनके एयरबेस को ध्वस्त किया गया। पूर्व मंत्री छठ्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, जयप्रकाश जायसवाल, देवनारायण प्रजापति, कंचन वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें