फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया : अदेय प्रमाणपत्र के लिए अवैध वसूली पड़ गई महंगी, जांच में सही मिली शिकायत, लेखाकार पर गिरेगी गाज 

Fri, 23 Apr 2021 08:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

बलिया में अदेय प्रमाणपत्र के लिए अवैध वसूली गड़वार ब्लॉक के लेखाकार विनोद कुमार सिंह को महंगी पड़ गई। प्रमाणपत्र के लिए सौ रुपये मांगने का वीडियो प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने एसडीएम सदर राजेश यादव से जांच कराई। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। जल्द ही यह रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय भेज दी जाएगी। ऐसे में लेखाकार पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


एसडीएम ने वीडियो क्लिप में दिख रहे कर्मचारी के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि वह विकास खंड गड़वार में तैनात लेखाकार विनोद सिंह हैं। वीडियो में वह बाहर खड़े व्यक्ति से बात कर रहे थे। पता चला कि लेखाकार ने सौ रुपये की मांग की और लिया भी। इस प्रकार अदेय प्रमाणपत्र के लिए अवैध धन वसूली की शिकायत सही पाई गई।

एसडीएम सदर राजेश यादव का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अदेय प्रमाण पत्र के लिए शुल्क मांगे जाने के वीडियो की जांच की गई। इसमें गड़वार ब्लॉक के लेखाकार की पुष्टि हुई है, रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें