फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में कार्य नहीं हुआ तो होगी एफआईआर : डीएम

विज्ञापन
रामपुर चिट में चल रहे कटानरोधी कार्य निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से जानकारी लेती जिलाधिकारी सौ - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को गंगा व टोंस नदी के किनारे कटान रोकने के लिए हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। रामपुर चिट में टोंस नदी किनारे हो रहे कार्य की रफ्तार धीमी होने पर उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य पूरा नहीं हुआ तो 20 लाख रुपये का जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दूबेछपरा में तीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रामपुर चिट में टोंस नदी के किनारे किनारे कटान रोकने के लिए हो रहे कार्य की पूरी जानकारी ली। पाया कि कार्य की रफ्तार जो होनी चाहिए, वह नहीं है। ठेकेदार ने मैटेरियल की कमी बताई, जिस पर डीएम और नाराज हो गई। उन्होंने कहा कि नदी में पानी कभी भी बढ़ सकता है, ऐसे में इस समय कार्य में तेजी की सबसे अधिक आवश्यकता है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दो दिन के अंदर अपेक्षित कार्य नहीं दिखा तो 20 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बाढ़ खंड के संबंधित एई व जेई की भी क्लास लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी दुबेछपरा पहुंची और वहां की तीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी ली और कार्य में तेजी बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें