फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन

Wed, 07 Mar 2018 10:47 PM IST
ballia
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर सदर तहसील में धरने पर बैठे राजस्व संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारीगण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ के तत्वाधान में अमीनों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर सभी तहसीलों पर धरना प्रदर्शन किया। प्रशासन को चेताया कि यदि मांगे पूरी नहीं की गई तो अब आंदोलन किया जाएगा।सदर तहसील पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए अमीन संघ के जिलाध्यक्ष लालबाबू यादव ने कहा कि बार-बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद सरकार में बैठे अधिकारी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


केदारनाथ तिवारी ने कहा कि मांगों में सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा अन्य लाभ देने, वसूली के नाम पर अमीनों का उत्पीडन बंद करने, पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति देने, पहले की तरह संवर्ग पदोन्नति व्यवस्था लागू कर नायब तहसीलदार पद पर तैनात करने, संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने आदि है। लेकिन बार-बार आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश राम, सियाराम यादव, भृगुनाथ राम, मोहन सिंह, गौरीशंकर यादव, ओमप्रकाश यादव, उमाकांत मिश्र, प्रमोद पांडेय, मदन सिंह, हरेराम, नरेंद्र, संजय चौरसिया, राघवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें