फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन: नम आंखों से मां आदि शक्ति को दी विदाई, प्रशासन रहा अलर्ट; निर्धारित स्थल पर पहुंचे लोग

Fri, 03 Oct 2025 08:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: यूपी के बलिया जिले में विजया दशमी के बाद देवी के प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। बारिश के बीच मां की प्रतिमाएं निर्धारित स्थलों पर तक पहुंची। भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। इस दाैरान पुलिस प्रशासन की टीम जगह-जगह तैनात रहीं।
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन को जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Idol Immersion: शारदीय नवरात्र में भक्ति व श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को भक्तों ने विदाई दी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान युवा डीजे पर थिरकते रहे।

विज्ञापन


सुबह पूजन अर्चन के बाद पूजा पंडालों से जब माता रानी की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए उठाया गया तो भक्तों की आंखों में आंसू आ गए। विसर्जन से पहले पूजा पंडालों व दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने माता की प्रतिमा को कोइछा भरते हुए सिंदूर खेला के रस्मों को पूरा किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस की देखरेख में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

सागरपाली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र बघेजी, गंगहरा, सागरपाली, सहित आदि गांवों के नव युवक मंगल दल सहित अन्य समितियों के सदस्यों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस मौके पर जसवंत प्रजापति, अमन सिंह, सहित आदि लोग मौजूद रहे। नगरा संवाददाता के अनुसार नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विसर्जन किया गया। सिकंदरपुर मार्ग की नरहीं नहर में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। 

विज्ञापन

भक्तों ने लगाए जयकारे

नगर के श्री आदि शक्ति दुर्गा पूजन समिति, बाजार दुर्गा पूजन समिति, नवयुवक मंगल दल, दुर्गा पूजन समिति, विंध्यवासिनी दुर्गा पूजन समिति, आदर्श दुर्गा पूजन समिति, सिंह वाहिनी दुर्गा पूजन समिति सहित दर्जनों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, पूर्व प्रधान टेका जायसवाल, डॉ. डीएन प्रसाद, क्रांति यादव, राजू सोनी, कृष्णा कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव, विसुनपुरा, गोठाई, डीहवाँ,बछईपुर, सलेमपुर में विभिन्न दुर्गा पूजन समितियों की ओर से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

उधर, रसड़ा में क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता एवं प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने दल-बल के साथ चक्रमण करते रहे। नगर के मल्लाह टोली, छितौनी गुदरी बाजार, पानी टंकी मोड़, हितापुरा, कोटवारी मोड़, स्टेशन रोड, ठाकुर बाड़ी, अंजनी का चबूतरा, ठाकुर बाड़ी, हॉस्पिटल रोड, मेरुराय का पूरा, पुरानी संघत, बजाजी मोहल्ला आदि समितियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।

विशाल भंडारे का आयोजन
सर्वेश्वर मानस मंदिर परिसर में हर साल की भांति नवमी तिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हले स्थानीय चौक स्थित दिव्य पंडाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा की संध्या आरती के बाद कन्याओं एवं गोमाता को प्रसाद ग्रहण कराया गया। राजनाथ चौरसिया, बीरबल मौर्या, प्रवीण चौरसिया, अनूप सिंह, संदीप चौरसिया, विनोद गुप्ता, संजय चौरसिया, कन्हैया कनौजिया, अजीत चौरसिया आदि मौजूद थे। 

रावण दहन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में जलालीपुर से रावण के विशालकाय पुतले के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस पुलिस चौकी रोड होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टेशन चौराहे पर पहुंचा, जहां संजय जायसवाल ने रावण के पुतले का दहन किया। पुतला दहन के बाद परंपरागत मार्गों से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस शुरू हुआ। 

नगर की सभी प्रतिमाएं क्रमवार जलपा चौक पर पहुंचीं और वहां से एक साथ होकर गांधी मुहल्ला, भिखपुरा, बढ्ढा, डोमनपुरा, पुराना पानी टंकी, नगरा मोड़, सोनार गली, मुख्य बाजार, बस स्टेशन चौराहा व मिल्की मोहल्ला होते हुए कठौड़ा घाघरा तट तक पहुंचीं। देर शाम तक श्रद्धालु विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होते रहे और भक्तिमय माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एडिशनल एसपी अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह व चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा ने खुद संभाली। 
विज्ञापन

विसर्जन स्थल पर दुर्व्यवस्था पर भड़के कमेटी के सदस्य, मार्ग में शीशे पड़े होने से हुए चोटिल
बलिया शहर के महावीर घाट मार्ग पर नगर पालिका परिषद की तरफ से बनाए गए प्रतिमा विसर्जन स्थल पर दुर्व्यवस्था पर कमेटी के सदस्य भड़क गए। विसर्जन स्थल मार्ग पर कूड़ा के कारण विसर्जन जुलूस में शामिल कासिम बाजार पूजा कमेटी के दो युवकों के पैर में चोट लग गई। 

लोगों ने कहा कि गंगा की बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में विसर्जन की व्यवस्था की गई है, जिसका पानी गंदा है। ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि आगे कटान होने के कारण इस स्थल पर विसर्जन की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। विसर्जन मार्ग की पहले ही सफाई कराई गई थी। कर्मचारी बारिश में इधर-उधर होंगे। पानी के अंदर कोई शीशे का टुकड़ा पहले से फेंका होगा तो नहीं बता सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें