फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रजबाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
रतसर-सुखपुरा रजवाहा टूट जाने खेतों में बह रहा पानी।संवाद
विज्ञापन
गड़वार। क्षेत्र के जनऊपुर गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्थान के पास रविवार दोपहर रतसर-सुखपुरा रजवाहा टूटने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रजवाहा टूटने के बाद पानी का बहाव रोकने के लिए ग्रामीणों ने खुद मिट्टी डालकर बांधने का प्रयास किया, लेकिन लगातार मिट्टी खिसकने से सफलता नहीं मिली। देखते-ही-देखते टूटे स्थान की चौड़ाई दो मीटर से अधिक हो गई। रविवार शाम तक आस-पास के करीब 50 एकड़ खेतों में पानी भर गया। पानी का फैलाव लगातार बढ़ने से सैकड़ों एकड़ धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

किसानों गिरीश पांडेय, उमाशंकर, सुरेंद्र राम, सुदर्शन राम, उतिल गोड़ और राकेश पांडेय ने बताया कि पिछले दो वर्षों से इसी स्थान पर रजवाहा बार-बार टूट रहा है। इससे हर बार किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने विभाग से स्थायी समाधान कराने की मांग की है। इस संबंध में नहर विभाग के अवर अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि रजवाहा टूटने का मामला संज्ञान में है। जल्द ही मौके पर पहुंचकर तत्काल मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें