मनियर। मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो निवासी वीरबहादुर राजभर के घर में बृहस्पतिवार को लगी आग से पांच परिवारों का घर जल गया। आग में दो बकरियां झुलस कर मर गईं। वहीं आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। लोगों ने पंपिंग सेट चालू करके किसी तरह से आग पर काबू पाया।
वीर बहादुर राजभर के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते धनजी राजभर, मुन्ना राजभर, वीर बहादुर राजभर, जितेंद्र राजभर पुत्र गण रामनाथ राजभर एवं चंदन राजभर पुत्र धन जी राजभर की झोपड़ी भी आग से जलने लगी। इस घटना में मुन्ना राजभर की दो बकरियां जलकर मर गईं। वहीं, वीर बहादुर की पत्नी कोशिला देवी (35) आग बुझाते समय झुलस गई। जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर हुआ।
प्रधान जवाहर राजभर ने घायल महिला का इलाज कराया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची। वहीं, घटना की सूचना पाकर लेखपाल नवीन श्रीवास्तव ने मौके कि जांच की। सपा नेता ललन राजभर व मोहन राजभर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में मदद की।