नगरा। नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर पड़री मोड़ के पास बृहस्पतिवार की दोपहर पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार को बचाने में एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार टकरा गई। इसमें तीन महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए।
बिहार के गोपालगंज जनपद थाना के उचका गोपाल कैथी गांव निवासी मिथिलेश राय अपने परिवार के साथ विंध्याचल से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।
नगरा-बेल्थरारोड मार्ग के पड़री मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार को बचाने में नगरा के तरफ से बेल्थरारोड जा रही तेज कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई।
इसमें मिथिलेश राय (50), रिंकी देवी(45), दिनेश सिंह(50), युवराज (13) पुत्र मिथलेश, राजनंदनी (17) पुत्री मिथिलेश व सुगन्ति देवी (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया