फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जली होलिका

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में ब्राह्मणों एवं व्यापारियों की बैठक के बाद निर्णय लिया गया कि 19 मार्च को होली मनाई जाएगी। इसी क्रम में 17 मार्च की रात जनपद के 22 थाना अंतर्गत 1587 स्थानों पर शुभ मुहूर्त करीब 12.52 बजे के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। इस दौरान 59 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने भ्रमण किया। उधर, लोग होलिका दहन स्थान पर ढोलक व झाल व जोगीरा गाते हुए पहुंचे, जहां जमकर फगुआ गाया। इसके बाद एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में 56 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसी प्रकार दुबहड़ में 29, गड़वार में 125, सुखपुरा में 66, फेफना में 70, नरहीं में 58, चितबड़ागांव में 23, बैरिया में 112, हल्दी में 66, दोकटी में 59 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसके अलावा रेवती में 52, बांसडीह में 68, बांसडीहरोड में 91, सहतवार में 31, मनियर में 32, सिकंदरपुर में 98, खेजुरी में 56, पकड़ी में 70, रसड़ा में 150, नगरा में 75, भीमपुरा में 103, उभांव में 97 स्थानों पर होलिका दहन किया गया।
उधर, जनपद के विभिन्न थाना अंतर्गत 59 स्थान संवेदनशील चिह्नित किया गया था। जिसमें गड़वार के सरया, कुरेजी, रतसड़, धनौतीधुरा, अरईपुर है। इसी प्रकार फेफना में सागरपाली, मिड्ढा, आमडारी, धम्मनपुरा, औंदी, डुमरी, पांडेयपुर, कपूरी नारायणपुर, फेफना, पिपरिया है। इसके अलावा नरही थाने में भरौली, सुरापाली, पलियाखास, सोहांव, अमांव, पिपराकला, सलेमपुर है। बैरिया में हेमंतपुर, रानीगंज, बैरिया, दयाछपरा, करमानपुर, सुरेमनपुर तथा बांसडीह अंतर्गत खरौनी, मैरीटार, राजपुर, जानकीछपरा, हुसेनाबाद, कस्बा बांसडीह, सुल्तानपुर संवेदनशील है। खेजुरी में मासूमपुर व नगरा में खरूआंव व ढेकवारी है। वहीं सिंकदरपुर में मलेजी, कस्बा, डूहाबिहरा, पंदह, बसरिकापुर, काजीपुर, खरीद, सिवानकला, मिश्रवलिया, बघुड़ी, कठौरा, गोसाईपुर, हरनाटार, लौहर, खटंगा, हुसेनपुर, माल्दह, रूद्रवार, ठोकोढ़ा, कोथ, सीसोटार संवेदनशील चिह्नित किया गया था। जहां पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में पूरी रात चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें