फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्देपुर में आयोजित होगी हाकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जनपद स्तरीय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय की ओर से किया जाएगा। 29 अगस्त को एक दिवसीय प्रतियोगिता नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में होगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि जिला खेल कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रत्येक वर्ष यह प्रतियोगिता वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया में आयोजित की जाती है। बारिश के कारण हुए जलजमाव के चलते यह प्रतियोगिता इस वर्ष अन्यत्र आयोजित की जा रही है। उद्घाटन मुकाबला प्रात: 9 बजे खेला जाएगा। इसमें प्रतिभाग की इच्छुक टीमें अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाध्यापक से प्रमाणित सूची के साथ 28 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में कार्यालय नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें