फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 191 परिषदीय विद्यालयों पर हुई हिंदी सुलेख प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। कक्षा तीन से आठ तक के छात्रों के लेखन कौशल को निखारने के लिए शिक्षा क्षेत्र नगरा के 191 परिषदीय विद्यालयों में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में हुई। प्रथम श्रेणी में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चे व द्वितीय श्रेणी कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे शामिल हुए। नगरा के बीईओ आरपी सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी द्वारा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के तीन तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का चयन किया जाएगा। उन्हें विकास खंड स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर से एक एक सर्वश्रेष्ठ सुलेख को मूल रूप से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को 24 फरवरी तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुआंव, प्राथमिक विद्यालय सोनापाली, कंपोजिट विद्यालय नरहीं, पीएमश्री कंपोजिट डिहवां में, ककरी, ढेंकवारी, ककरी, इंदासों के छात्रों ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें