फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सहकारी बैंक का 2.83 करोड़ नहीं जमा करने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सहकारी बैंक व सहकारिता विभाग के बीच 2.83 करोड़ का पेच फंसा हुआ है। इसको लेकर सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे ने सीडीओ से शिकायत की थी। अब सहकारी बैंक के चेयरमैन के एआर पर लगाए गए आरोपों की अब जांच होगी।
विज्ञापन

आरोप लगाया है कि सहकारी बैंक का 2.83 करोड़ रुपये अभी तक सहकारिता विभाग जमा नहीं कर पाया है। इसमें 5 समितियां ऐसी हैं जिनके सचिवों पर मुकदमा कायम होने से धनराशि जमा नहीं हो सकी है। चेयरमैन ने बताया कि राजकीय कृषि विकास योजना के तहत 108 समितियों पर 2.83 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया धनराशि जमा करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जांच के लिए सीडीओ ने टीम का गठन किया है। जिसमें जिला अल्पसंख्यक अधिकारी व जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है। दोनों अधिकारी एआर पर लगे आरोपों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेंगे। सीडीओ ओजस्वी राज ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें