फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चमक व गरज के साथ रात को हुई झमाझम बारिश

विज्ञापन
बेल्थरारोड कस्बा ​स्थित जननायक चंद्रशेखर बस स्टेशन परिसर में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : जीआईसी में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शुरू हुई कक्षा में पढ़ातीं जिला युवा अ​धिकारी वर्तिका सिंह।
विज्ञापन
बलिया। जिले में बुधवार की देर रात तेज चमक और गरज के साथ बारिश से मौसम सुहावना हो गया। 18 मिलीमीटर (एमएम) बारिश दर्ज की गई। इससे शहर की सड़कों और कई मोहल्लों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

हालांकि बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया था।
बुधवार रात 10 बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं और उसके आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। शहर के लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) डाकबंगला, कलेक्ट्रेट ऑफिस, टाउन हॉल, आवास विकास कॉलोनी, टैगोर नगर, रामदही पुरम, काजीपुरा और सतनी सराय आदि मोहल्लों में घंटों जलभराव रहा। बारिश थमने के बाद सुबह तक अधिकांश सड़कों और मोहल्लों से पानी निकल गया, लेकिन कीचड़ के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा था।

पूर: बारिश थमने के बाद बढ़ी उमस, विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित
पूर । क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद बृहस्पतिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। बुधवार की रात हुई बारिश के दौरान कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि अब तक हुई बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद रही है। इसके अलावा, जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण कुछ जगहों पर जलभराव बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें