फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हैंडपंप पर पानी लेने जा रहे बुजुर्ग को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह हैंडपंप पर पानी लेने जा रहे 76 वर्षीय बुजुर्ग की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


उसरी गांव निवासी दिनेश राम (76) सुबह पानी लेने के लिए हैंडपंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मड़ई पर बैठे सांप ने उनके सिर में डस लिया। सर्पदंश की जानकारी उन्होंने तत्काल परिजनों को दी। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर पहुंचे।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के छोटे बेटे हृदय राम ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में पिता ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें