उन्हें आगे की कतार में बैठाने के लिए पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव ने व्यास गोंड को अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए कह दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। वायरल वीडियो में यह सुना जा सकता है, जिसमें पूर्व मंत्री काशीनाथ यादव पूर्व मंत्री व्यास गोंड को काफी भला-बुरा कहा। इस दौरान वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
मामले में अखिल भारतीय गोंड महासभा के अध्यक्ष व्यास गोंड ने कहा कि साजिश के तहत मुझे अपमानित किया गया है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के बुलाने पर मैं कार्यक्रम में गया था। मंच के सामने कार्यकर्ताओं के बीच बैठा था। जिलाध्यक्ष के कहने पर मंच पर गया।
काशीनाथ यादव ने मुझे कुर्सी से हटाने के साथ ही मंच से उतर जाने को कहते हुए अपमानित किया। पूरी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने रखेंगे। वहीं सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ।