उसे क्या पता था कि जहां वह अपने तथा परिवार की मंगल कामना के लिए पूजा कर रही है उसी सरोवर में उसके पति का शव मिलेगा। वो रो-रोकर कहती रही कि छठ के दिन ही सुहाग उजड़ गया। संजय के भाई विनोद कुमार ने थाने में तहरीर देकर चेयरमैन प्रतिनिधि पर कार्रवाई की मांग की।
नगरा क्षेत्र के तिलकारी स्थित तरिया पोखरा पर सोमवार सुबह प्रसाद मांगने गई दो बालिकाओं का पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगी। ग्रामीणों ने दोनों को पानी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक बालिका को मृत घोषित कर दिया। मृतका की शिनाख्त तिलकारी नट बस्ती निवासी सलोनी (8) के तौर पर हुई।
श्रीनाथ बाबा सरोवर पर सोमवार सुबह भगवान सूर्य का पूजन अर्चन करते समय आतिशबाजी के दौरान एक ही परिवार की एक बालिका समेत तीन व्रती महिलाएं झुलस गईं। कस्बा के बनिया बांध निवासी ज्ञानती देवी (60) पत्नी स्व बृजभान सिंह, रूबी सिंह (35) पत्नी दिनेश सिंह, पुष्पा सिंह (45) पुत्री कैलाश सिंह व रूही सिंह (07) पुत्री दिनेश सिंह श्री नाथ बाबा सरोवर के घाट पर बैठ कर पूजन अर्चन कर रही थीं।
आतिशबाजी के दौरान पटाखा इन सबके बीच में गिर गया। पटाखे की चिंगारी से मासूम समेत सभी झुलस गए। इस दौरान घाट पर खलबली मच गई। परिजन अशोक सिंह की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पढ़ें: छठ के दिन ही छिन गए मां के लाल, आजमगढ़ में डूबने से किशोर समेत दो की मौत, तीन की बाल-बाल बची जान