गड़वार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण कर वापस ल?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद के दो शहरी एवं 77 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा, जिसमें 4309 लोगों को सेहत का लाभ मिला। इसमें 1897 पुरुष, 1834 महिला एवं 578 बच्चें शामिल हैं। आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई। इसके अलावा मेले में कोविड जांच, गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिले के कुल 79 शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया। मेले में आयुष्मान भारत योजना के स्टॉल लगा कर करीब 133 लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड भी बनाए गए। सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक रविवारीय स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए।