बैरिया। एनएच-31 पर मांझी के समीप स्थित जयप्रभा सेतु पर मंगलवार को सुबह दो पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गए। एक पिकअप सेतु के रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में कोई भी कलाकार घायल नहीं हुआ। दुर्घटना में लगभग एक दर्जन आर्केस्ट्रा कलाकार आंशिक रूप से चोटिल हुए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आलू लदी पिकअप यूपी से बिहार की तरफ आ रही थी, जबकि दूसरी पिकअप मांझी के नरपलिया बाजार से आर्केस्ट्रा कलाकारों को लेकर बलिया जनपद के सीवन राय के टोला जा रही थी।
मांझी नगर पंचायत के दुर्गापुर निवासी मुन्ना कुमार साह तथा विकास कुमार शर्मा आदि ने बताया कि वे लोग मॉर्निंग वॉक के लिए सेतु पर टहल रहे थे। अचानक दोनों पिकअप को टकराते हुए देखा। फिर दौड़कर पलटी मारने वाली पिकअप को अन्य लोगों के सहयोग से उठा कर सीधा किया। आगे की सीट के नीचे फंसी एक नर्तकी को किसी तरह लोगों ने बाहर निकाला।