फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
फेफना थाने पर तैनात सिपाही की हृदयगति रूकने से हुई मौत के बाद जवान के शव को सलामी देते अपर पुलिस अध - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
फेफना।आजमगढ़ जिले के मेहनगर निवासी प्रदीप सिंह 52 पुत्र श्याम नारायण सिंह फेफना थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत शनिवार की सुबह हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद पुलिस महकमा में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों को फेफना एसओ शशिमौलि पांडेय ने ढाढस बंधाया।
विज्ञापन

फेफना थाना पर कार्यरत हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह 1991 बैच के सिपाही थे और दो वर्षों से यहां तैनात थे। वह आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाने के निवासी थे। मृतक सिपाही के साथियों ने बताया कि शनिवार की सुबह वह शौच के लिए गए थे ज्योंही शौचालय से बाहर आए की अचानक गिर पड़े। साथी सिपाहियो ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक प्रदीप मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे। इनके दो लड़के व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें