फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधक, परिचारक और अन्य तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज

विज्ञापन
सुखपरा पब्लिक इंटर कालेज की कापियों का मिलान करते उपजिलाधिकारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सुखपुरा। उड़न दस्ता आने की सूचना फोन पर परीक्षा केंद्र के प्रबंधक को देने और नकल में सहयोग के आरोप में तहसीलदार बांसडीह गुलाब चंद्रा ने एक परीक्षा केंद्र के प्रबंधक, परिचारक और अन्य 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुखपुरा थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सुखपुरा कस्बे में स्थित सुखपुरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा चल रही थी। किसी ने तहसीलदार को सूचना दी कि परीक्षा केंद्र से बाहर परीक्षा की कापियां लिखी जा रही हैं और सुखपुरा चौराहे पर विद्यालय का चपरासी बिस्कुट यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी भंवरपुर मोबाइल से परीक्षा केंद्र को सचल दस्ता आने जाने की सूचना दे रहा है। तहसीलदार गुलाबचंद्रा ने सुखपुरा चौराहे पर पहुंच कर बिस्कुट यादव को पकड़ लिया। परिचालक ने उनको बताया कि वह विद्यालय का परिचारक हैं। उसके पास मोबाइल और बाइक प्रबंधक रामकुमार शुक्ला की है। तहसीलदार ने बिस्कुट यादव, प्रबंधक राजकुमार शुक्ला और 2 -3 अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध नकल कराने में सहयोग करने, गोपनीय सूचना भंग करने संबंधित अन्य आरोपों में सुखपुरा थाने में केस दर्ज कराया। उधर, सूचना पर पहुंचे एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार ने परीक्षा केंद्र की सभी कापियों का मिलान किया। इसमें सभी कापियां सही पाई गईं। एसडीएम ने बताया कि पकड़े गए विद्यालय के चपरासी से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार गुलाब चंद्रा, थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव आदि रहे।
दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया, केस दर्ज
बांसडीह। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में शुभनारायन सिंह इंटर कॉलेज में भाई की जगह परीक्षा दे रहे एक युवक को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बिहार के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि बिहार के बक्सर के लीलाधरपुर गांव का एक युवक अपने भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। स्टेटिक मजिस्ट्रेट विकास सिंह ने युवक पर शक हुआ तो उन्होंने कागजातों व सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक को परीक्षा अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

12441 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बलिया। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा शनिवार को सुबह की पाली में सभी 213 केंद्रों पर हुई। इस परीक्षा के लिए कुल 79128 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जबकि कुल 66987 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 12441 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें