फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हरिहरनाथ, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। महानगरों से आने वाली अधिकतर ट्रेनें बृहस्पतिवार को दो से तीन घंटे तक विलंब से पहुंची। अप और डाउन में कुल चार ट्रेनों को रद कर दिया गया। इससे यात्री हलकान रहे। ट्रेनों की लेट लतीफी से ठंड में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


दिल्ली से चलकर जयपुर को जाने वाली 12562 डाउन स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन तीन घंटे विलंब से बलिया व गंतव्य के लिए रवाना हुई। वहीं, 11071 डाउन कामायनी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलकर तीन घंटे विलंब से बलिया पहुंची। 14650 डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से गई। इसी तरह 14018 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस, 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस, 19045 डाउन ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेनें एक-एक घंटे विलंब से गईं। यात्रियों को दिक्कत तो तब हुई जब 14523 अप हरिहरनाथ एक्सप्रेस, 15053 अप छपरा लखनऊ एक्सप्रेस, 15054 डाउन छपरा एक्सप्रेस, 09525 डेमू नाहरगुन विशेष ट्रेन को रद्द कर दिया गया। ट्रेनों का परिचालन रद्द करने व देर से चलने से आवागमन में यात्रियों को काफी परेशानियों को झेलनी पड़ी। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर टीएन यादव ने बताया कि अप में ट्रेन समय से चल रही है, लेकिन डाउन में कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें