फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कराई गई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा लिया। मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।
विज्ञापन

एक गांव निवासी युवक का दूसरे गांव निवासी युवती से छह माह से प्रेम चल रहा था। प्रेमी बुधवार की देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। इसकी भनक प्रेमिका की मां को लग गई। मां ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण एकत्रित हो गए। दोनों से पूछताछ कर लड़के के माता-पिता को इसकी जानकारी दी। उन्हें गांव बुलाया गया। सबकी रजामंदी से ग्रामीणों के समक्ष दोनों का विवाह संपन्न कराया गया। युवती की मां ने कहा कि पुत्री की शादी इसी लड़के से छह माह पूर्व तय थी। इसमें फलदान कार्यक्रम भी हुआ था। परिस्थितियों को देखते हुए आज शादी करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें