फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस अवसर पर दंपत्ति को परिवार नियोजन के लाभ और विभिन्न परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तन्मय कक्कड़ ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस में शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया गया है। पहले समूह में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) वाली महिलाएं, इस समूह में ऐसी महिलाएं होंगी। जिनका प्रसव एक जनवरी, 2020 के बाद हुआ है। दूसरे लक्षित समूह में एक जनवरी, 2020 के बाद विवाहित दंपत्ति और तीसरे समूह में ऐसे योग्य दंपत्ति को शामिल किया गया है। जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी योग्य दंपत्ति, चिकित्सक के परामर्श के अनुसार परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करेंगे तो उनका जीवन स्वस्थ और सुखमय बना रहेगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और परिवार कल्याण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि ‘‘खुशहाल परिवार दिवस’’ के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य समुदाय में परिवार नियोजन की जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें