फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः किलो की जगह पाव में खरीद रहे सब्जी, सब्जियों पर महंगाई की मार

विज्ञापन
नगर चित्तू पांडेय चौराहा स्थित सब्जी मंडी परिसर में सब्जी की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। मौसम की मार और बाहर से आने के कारण इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। जुलाई में बारिश कम होने से सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे स्थानीय सब्जियां मंडियों में नासिक से टमाटर, बिहार से बोरो व बंगाल से करैला आ रहा है। ऐसे में सब्जियों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 60 रुपये किलो बोरो और 80 रुपये किलो करैला और परवल बिक रहा है। महंगाई के चलते रसोई का बजट बिगड़ गया है। लोग किलो की जगह पाव में खरीद कर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

मई और जून में बाजार में हरी सब्जियों की भरमार रही। इससे गैर जनपद से आने वाली सब्जियों की डिमांड कम हो गई। मई और जून तक सब्जियों के दाम कम रहे, मगर जुलाई में मौसम की मार और मालवाहनों का किराया बढ़ने के बाद सब्जियों के दाम आग लग गई। शहर की मंडियों में सब्जियों के दाम में दोगुने का अंतर आया है। जून में 20 रुपये में बिकने वाली लौकी अब 40 रुपये किलो बिक रही है। इसी तरह 20-25 का टमाटर 40 में, 35 रुपये की जगह करेला व परवल 50 में, बैगन 40 में, 20 की भिंडी 30 में बिक रही है। सब्जियों के दाम में दोगुने की बढ़ोतरी से शहरियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी दुकानदार अशोक ने बताया कि बारिश न होने से स्थानीय किसानों की सब्जियों को भारी नुकसान हुआ है। बाहर से सब्जियां महंगाई जा रही हैं। मालवाहनों का किराया बढ़ने से भी सब्जियों के दाम बढ़े है। दोगुने का अंतर आया है।
बंगाल से करेला नासिक से आ रहा टमाटर और खीरा
सब्जी दुकानदार अशोक ने बताया कि इस समय बाजार में कोई स्थानीय सब्जी नहीं है। करैला बंगाल से आ रहा है। नासिक से टमाटर और खीरा और बिहार से बोरो आ रहा है। डीजल का दाम बढ़ने से मालवाहनों का किराया बढ़ गया है। शहर से जो मालवाहन 2000 रुपये में मुंड़ेरा मंडी जाते थे, अब वह तीन हजार रुपये किराया ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़े सब्जियों के दाम
कोहड़ा 20
लौकी 20 से 40
परवल 50 से 60
भिंडी 20 से 30
नेनुआ 40 से 45
टमाटर 40
बोरो 40
करैला 50
बैगन 40 से 50
तरोई 30 से40
(भाव रुपये प्रति किलोग्राम में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें