फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गई थी इलाज कराने, रास्ते से प्रेमी के साथ भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बीमारी का बहाना बना कर पति व सास के साथ नवरतनपुर निवासी एक महिला चिकित्सक के यहां इलाज कराने गई। वहां पर लघुशंका का बहाना बना कर कुछ दूरी पर गई। उसी दौरान फिल्मी स्टाइल में पहुंचे प्रेमी के साथ बाइक पर बैठ कर फुर्र हो गई।
विज्ञापन

पति ने घटना की तहरीर पति ने पुलिस को दे दी है। एक वर्ग विशेष परिवार के एक युवक की शादी 26 दिसंबर की शादी बिहार के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र हुई थी। घटना के दिन विवाहिता बीमारी का बहाना बना कर अपनी सास व पति के साथ नवरतनपुर नवानगर के एक महिला चिकित्सक के यहां पहुंची। वहां पर उसने पति से लघु शंका की बात कही। पति ने कहा कि अस्पताल में बाथरूम है, लेकिन उसने बाथरूम में जाने से मना कर दिया। इसके बाद पति ने बाहर भेंज दिया। इसी बीच एक युवक फिल्मी स्टाइल में बाइक से वहां पहुंचा और विवाहिता बाइक पर बैठा कर फरार हो गया। पति ने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी, तो पता चला कि विवाहिता का प्रेमी है। पति ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें