फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कुंभ स्नान कर लौट रही महिला श्रद्धालु समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। महाकुंभ से स्नान कर घर लौटते समय ट्रेन में तबीयत खराब होने से एक महिला स्नानार्थी की मौत हो गई। वहीं, औडिहार- फेफना पैसेंजर से एक 55 वर्षीय वृद्व का शव ट्रेन से मिला। ट्रेन में दो यात्री की मौत की खबर लगते ही रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर जीआरपी व आरपीएफ पहुंचकर शव को ट्रेन से नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेजवाया। इसको लेकर अन्य यात्रियों में गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना के करनई गांव निवासी कांति देवी 62 वर्ष पति स्व लाल चंद चौहान परिवार व गांव के 17 लोग के साथ कुंभ नहाने प्रयागराज नहाने गई थी। मौनी अमावस्या पर संगमघाट पर स्नान करने जाने के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों का साथ छूट गया था। अन्य लोग स्नान के साथ प्रयागराज से वाराणसी पहुंची, वहां से स्पेशल कुंभ से बलिया घर लौट रहे थे, ट्रेन में भारी भीड़ थी। महिला के परिजनों की माने तो चितबड़ागांव स्टेशन के पास अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इसकी खबर लगते ही बोगी में खलबली मच गई। टीटी ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने परिजनों संग महिला को नीचे उतरवाया। वहीं, दूसरी तरफ फेफना जंक्शन पर खड़ी औड़िहार-फेफना पैसेंजर ट्रेन से 55 वर्षीय वृद्व का शव मिला। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जिला अस्पताल पहुंचाया, वहां से शव को पोस्टमार्टम को भेजवाया दिया। जीआरपीएफ प्रभारी विवेकानंद यादव ने कहा कि परिजनों की माने तो ट्रेन में महिला की तबीयत खराब होने से मौत हो गई है। वहीं, अज्ञात यात्री की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें