बलिया। जिला रेडिमेड एवं होजरी संघ की बैठक नगर के गड़हा मोहल्ला स्थित एक निजी आवास पर रविवार को हुई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के साथ व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी व कोरोना के चलते देश में चले लॉकडाउन से व्यापारियों का खास्ता हाल हो गया है। ऐसे में सरकार करे व्यापारियों द्वारा लिए गए कर्ज को माफ करते हुए पुन: व्यापार को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अनुदान देना चाहए। संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी आपस में संगठित रहें ताकि आने वाले समय किसी भी मुसीबत का सामना किया जा सके। इस दौरान संगठन के मनोनीत पदाधिकारियों करे अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बैठक में रतन सिंह, राजू सिंह, चंदन गुप्ता, पप्पू, आफताब, संतोष प्रसाद, भास्कर केसरी, कमैक्षा साहनी, संजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, अशोक जायसवाल, बब्लू, रंजीत कुमार, मनोज गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष आदि रहे। अध्यक्षता पन्नालाल सोनी तथा संचालन अजय गुप्ता ने किया।