फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों के बैंकों में पहुंचा कैश

Tue, 20 Dec 2016 07:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पिछले  कई दिनों से बैंकों के बाहर कैश को लेकर हंगामा के बाद अब लोगों को राहत मिलने लगी है। नगरीय ही नहीं ग्रामीण इलाकों में भी बैंकों तक कैश पहुंच गया है, जिससे ग्राहकों की कैश की समस्या कुछ हद तक कम हो गई है। वहीं, दूसरी ओर अधिकांश एटीएम भी खुल गए हैं, आलम यह है कि जिस एटीएम पर दो दिन  पहले तक सुबह 11 बजे 200 लोगों की लाइन लगती थी, उस एटीएम पर मंगलवार को  सुबह 11 बजे मात्र दस लोग ही लाइन में लगे मिले। 
विज्ञापन



नोटबंदी के आदेश के बाद जनपद के करीब सवा दो सौ बैंकों में कैश को लेकर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही थी। बैंक शाखाओं में भी कैश की किल्लत थी। नगरीय इलाकों में तो कुछ राहत थी, लेकिन ग्रामीण इलाकों के बैंक शाखाओं में कैश को लेकर लोगों के सब्र का बांध टूट गया था। मनियर, दुबहर, नगरा, सिकंदपुर, भीमपुरा इत्यादि इलाकों में कैश नहीं मिलने से नाराज लोग बैंक के बाहर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बैंक अधिकारियों ने आरबीआई को अवगत कराया, तब जाकर जनपद को करीब सवा दो सौ करोड़ की खेप मिली। कैश आने के बाद सोमवार से बैंकों ने राहत की सांस ली तथा ग्राहकों को नियमानुसार राशि उपलब्ध कराया। मंगलवार को भी बैंकों में ग्राहकों की भीड़ काफी कम दिखी।
विज्ञापन


अधिकांश एटीएम खुल जाने से एटीएम पर भी लाइन छोटी ही दिखी, अर्थात कुछ दिन पहले जिस एटीएम पर पैसे निकालने के लिए तीन से चार घंटे इंतजार करना पड़ता था, उस एटीएम पर मात्र पांच से दस मिनट में ही उनका नंबर आ जा रहा है और आसानी से कैश भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें