फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगारसेवक को पीटा

Tue, 31 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के रुकुनपूरा गांव में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवक श्याम मोहन को सोमवार को कुछ लोगों ने पीट दिया। रोजगार सेवक ने आरोप लगाया कि उससे जबरदस्ती जाबकार्ड बनाने को कह रहे थे मना करने पर पिटाई की।
विज्ञापन


पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर उन लोगो के खिलाफ तहरीर दी। जब रोजगार संघ को इस बात का पता चला तो ब्लाक बांसडीह के सभी रोजगार सेवक थाने पहुंचे कोतवाल प्रदीप चौधरी से मुकदमा पंजीकृत कर गिरिफ्तारी की मांग की।


क्षेत्र के रुकुनपूरा निवासी श्याम मोहन अपने गांव के ही रोजगार सेवक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया की कुछ दिन पहले सचिव के माध्यम से 44 लोगों का जाबकार्ड बनवाने के लिए दिए। जब मैंने देखा की पहले से ही 18 लोगों का जाबकार्ड बना हुआ है तो मैंने बाकी लोगों से आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक फोटो मांगा।
विज्ञापन


लेकिन किसी ने भी नहीं दिया। जबकि इसकी सूचना ग्राम प्रधान व  सचिव को दे दी गई थी। सोमवार को कुछ लोग आए और जबरदस्ती जाबकार्ड बनवाने को कहा मेरे मना करने पर मुझे पीटा। इस दौरान मुझे धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें