फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजर भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर धरना

Tue, 31 May 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली के ग्रामीणों ने मंगलवार सार्वजनिक बंजर भूमि  पर अवैध कब्जे को लेकर तहसील पर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में  ग्रामीणों ने प्रशासन से सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। 
विज्ञापन


ज्ञापन में उल्लेख है कि ग्रामसभा गोविंदपुर दुगौली की आराजी संख्या 115  सरकारी अभिलेखों में बंजरभूमि के नाम से दर्ज है। बंजर भूमि को बीते सोमवार  को गांव के कुछ लोगों द्वारा मजदूरों और जेसीबी मशीन लगाकर बंजर की आराजी  भूमि को खुदवाकर उसका अस्तित्व समाप्त कर दिया गया है।

जबकि सार्वजनिक भूमि  होने चलते छठ पूजा या अन्य सार्वजनिक कार्य होते रहते है। ज्ञापन में  सार्वजनिक भूमि को पूर्व की भांति बने रहने देने की मांग की। ज्ञापन पर  कमलावती, गुलाब चंद्र, संजय सिंह, जयनारायण, विजय कुमार, शिवशंकर समेत करीब  तीन दर्जन ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें