फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बीच रास्ते दो भागों में बंटी मालगाड़ी , इंजन समेत तीन डिब्बे निकल गए तीन किमी आगे

Tue, 22 Mar 2022 11:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जानकारी होने पर चालक मालगाड़ी को पीछे कर गेट नंबर-19 के सामने लेकर पहुंचा। शेष डिब्बों को जोड़ा। उसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया-छपरा रेलखंड पर सुरेमनपुर-दलछपरा रेलवे स्टेशनों के बीच नारायनगढ़ के पास मंगलवार को गेट संख्या-19 के निकट छपरा से बलिया की तरफ जा रही मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इंजन और तीन डिब्बे पीछे के 67 डिब्बों को छोड़कर तीन किलोमीटर आगे निकल गए।
विज्ञापन



जानकारी होने पर चालक मालगाड़ी को पीछे कर गेट नंबर-19 के सामने लेकर पहुंचा। शेष डिब्बों को जोड़ा। उसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।


डीसीएम (एमटी) मालगाड़ी 70 डिब्बों को लेकर दोपहर 12:38 पर सुरेमनपुर से बलिया के लिए रवाना हुई। जैसे ही सुरेमनपुर से तीन किलोमीटर आगे नारायणगढ़ गेट संख्या-19 पर पहुंची मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इंजन और तीन डिब्बे तीन किलोमीटर आगे चले गए।


शेष 67 डिब्बे गेट संख्या 19 पर ही खड़े रहे। इससे काफी देर तक रेलवे का फाटक भी बंद रहा। जब चालक को यह एहसास हुआ की तीन डिब्बे छोड़कर 67 डिब्बे जिसमें गार्ड का भी डिब्बा शामिल है, पीछे छूट गए हैं, तब ड्राइवर इंजन और शेष तीन डिब्बे को पीछे लेकर आया और फिर से जोड़ा।
विज्ञापन



इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई। इस क्रम में लगभग काफी देर तक रेलवे का फाटक बंद रहा। इससे लोगों को भारी असुविधा हुई। इस संदर्भ में पीडब्लूआई सुरेमनपुर आरके चौहान ने बताया कि यह मामला मैकेनिकल विभाग का है। मैं इसमें कुछ नहीं कह सकता हूं।


वहीं, स्टेशन अधीक्षक सुरेमनपुर एलपी वर्मा ने कहा कि चालक ने सूचना दी थी कि कोई जानवर इंजन के सामने आ गया था। इसलिए गाड़ी को कुछ देर रोका गया था।अब दो भागों में मालगाड़ी बटीं है, यह मुझे मालूम नहीं है। मौके पर ट्रेन चालक से पूछने पर उसने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें