फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म छिपा कर शादी के मामले में युवती का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। धर्म छिपाकर शादी करने पहुंचे दो समुदायों के युवक-युवती के मामले पुलिस ने शुक्रवार को युवती का बयान मजिस्ट्रेट से सामने दर्ज कराया गया। उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को फास्ट ट्रैक अदालत में पेश किया गया था। एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बयान दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को दिलशाद जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में शादी के पंजीकरण के लिए बुर्के में लेकर पहुंचा था। कचहरी में मौजूद हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने शक के आधार पर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी थी। लड़की को नाबालिग बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। इस पर युवक फरार हो गया था। युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। युवती के पिता ने आरोपी दिलशाद पर बहला-फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें