फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


बालिका की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मार्च को घर से दवा लेने के लिए वह गई थी। घर में 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे पकड़ कर पास की झोपड़ी में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। घर वापस लौटने पर जब पुत्री से उसकी हालत देखकर पूछा तो उसने सारी बात बताई। इस बात की शिकायत करने युवक के घर पर गई तो उसके चाचा ने कहा कि भतीजे से अपनी बेटी की शादी करवा दो। कहीं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने घटना के दिन ही पुलिस से शिकायत की। मामले को लेकर थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में तीन दिन तक पंचायत चलती रही। इसके बाद भी जब पीड़ित पक्ष किसी प्रकार के प्रलोभन व दबाव में नहीं आया तो पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें