फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो के धक्के से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिराहीपुर मार्ग स्थित मीरा बाबा के मजार के सामने शुक्रवार की सुबह स्कॉर्पियो के धक्के से एक 10 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने घायल बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घक्का मार कर चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तिराहीपुर गांव निवासी रवि विश्वकर्मा की पत्नी गीता देवी अपनी बेटी अर्चना (10) व बेटा सचिन (18) के साथ शुक्रवार की सुबह हजरत मीरा शाह बाबा के मजार पर पूजा करने आयी थी। पूजा कर सभी घर के लिये लौट रहे थे। इसी बीच सड़क पार करते समय तेज रफ्तार स्कार्पियो के चपेट में अर्चना आ गयी, जिससे अर्चना की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें