पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के नागेश्वरी देवी बालिका इंटर कॉलेज के उकछी के समीप बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे दो युवकों को कुछ लोगों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित रविंद्र राम की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है।
बहादुरपुर कारी थाना गड़वार से बरात नगरा थाना क्षेत्र के जहांगीर पुरा में गई थी, जिसमें सत्येंद्र राम (26) पुत्र दुखन राम व रविंद्र राम (35) पुत्र सच्चू राम बरात गए थे। रात में दोनों एक ही बाइक से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह नागेश्वरी देवी इंटर कॉलेज के समीप पहुंचे कि पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक पर छह लोगों ने गाड़ी को रोकवा कर हाकी, डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। दोनों युवक जोर जोर से चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देख वहां से वह युवक फरार हो गए। वही लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
---------
पीड़ित रविंद्र राम की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
शिव मिलन सरोज, थाना प्रभारी,पकडी।
----------