फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दांत के डॉक्टर को किया बर्खास्त

Wed, 25 Jan 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीके सिंह बुधवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रसड़ा पहुंचे, जहां निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक व पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए दांत के डाक्टर को बर्खास्त करने तथा अनुपस्थितकर्मचारियों का एक माह का वेतन रोकने का आदेश दिया। उक्त सभी हाजिरी बनाकर गायब थे। 
विज्ञापन



रसड़ा सीएचसी पहुंचने के बाद सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें ब्लड बैंक के प्रदीप सिंह, अविनाश उपाध्याय, अरविंद कुमार, एसटीएस विनय दुबे, टीवी एचबी योगेंद्र सिंह हस्ताक्षर बनाकर गायब मिले। वहीं संविदा पर तैनात दांत के डॉक्टर धर्मवीर सिंह भी अनुपस्थित मिले। इस दौरान लोगों ने शिकायत कि डेंटल चिकित्सक कभी नहीं आते है।


अगर कभी आ गए तो हस्ताक्षर बनाकर चले जाते है। सीएमओ ने अधीक्षक डा. वीरेंद्र कुमार को डेंटल चिकित्सक को हटाने तथा अनुपस्थित कर्मचारियों का एक माह का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस दौरान अस्पताल में गंदगी देख उपस्थित सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने  अस्पताल कैंपस को साफ करने का आदेश दिया। कहा कि अगर अगली बार आया और गंदगी मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डा. वीरेंद्र कुमार, अनिल सिंह, अनिल राय, शैलेश सिंह, लालू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें