राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ कर जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलायी। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के लिए 25 जनवरी ऐतिहासिक अवसर है।
निर्वाचन आयोग देश में मतदाताओं, विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं तथा विकलांगों को आकर्षित करने के लिए भागीदारी अभियान चलाता रहा है। विकलांग मतदाताओं से कहा कि चार मार्च को बूथ पर पहुंचकर अवश्य मतदान करें। आप आम मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। एडीएम मनोज कुमार सिंघल ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए मतदान आवश्यक है।
क्योंकि मतदाता और उसका मत ही स्वस्थ लोकतंत्र का मूल आधार है। एसडीएम निखिल फुंडे ने शत-प्रतिशत मतदान की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान बहुत जरूरी है। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी बीएसए डा. राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र यज्ञ है, जिसमें मतों की आहुति बेहद जरूरी है।
इसलिए आवश्यक है कि आलस छोड़कर अपने साथ घर-परिवार, पास-पड़ोस तथा दोस्तों से भी मतदान करायें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, बीईओ राकेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हेमंत कुमार मिश्रा, ओपी दूबे, एके राय, मोतीचंद चौरसिया, सुनील कुमार, अनिल कुमार, यशवंत सिंह, सुभाष गुप्त व नरेन्द्र कुमार शिक्षक प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।