बलिया जिले के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुफ्त टैबलेट योजना के अंतर्गत ग्रेजुएट छात्रों को मुफ्त में वितरित किया जाने वाला टैबलेट देने के बदले 500 रुपये प्रति छात्र अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह है पूरा मामला
जमुना राम महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के सुविधा के लिए चार कैश काउंटर बनाए गए हैं। जिनमें काउंटर नंबर एक पर विजय शंकर तिवारी जो बीए पार्ट वन, बीएससी -एजी, काउंटर नंबर दो पर विनोद सिंह-बीए पार्ट-2 और एमए के छात्रों का, काउंटर नंबर तीन पर विनोद गुप्ता बीटीसी बीएड, एमएड व काउंटर नंबर चार पर एलएलबी की फीस ली जाती है।
वहीं वायरल वीडियो में अंगद प्रसाद गुप्ता प्राचार्य एवं बृजेश प्रसाद गुप्ता बतौर अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, ये दोनों लोग पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्राएं स्वीकार कर रही हैं कि उनसे टैबलेट रजिस्ट्रेशन के लिए 500 रुपये लिए गए हैं। इस संबंध में विद्यालय कुछ भी बताने से कतरा रहा है।