बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड कस्बे में एक व्यक्ति को नीदरलैंड में हल्दी बेचने का ऑर्डर व उसका लाइसेंस दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने 24 घंटे के अंदर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई, जिससे ठगी की राशि होल्ड हो गई है।
बेल्थरारोड कस्बा निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह ऑनलाइन मसाला सामग्री बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने मसाला के लिए ऑनलाइन ग्राहक दिलवाने का आश्वासन दिया।
उसने आनलाइन बिक्री करवाई। विजय का लालच बढ़ने लगा, इसका फायदा उठाकर उक्त व्यक्ति ने नीदरलैंड में हल्दी का 40 क्विंटल के आॅर्डर की जानकारी दी। हल्दी भेजने के लिए जरूरी प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर खाते में एक लाख रुपये मंगलवा लिए। कुछ दिन बीतने के बाद उक्त व्यक्ति द्वारा फोन न करने पर विजय कुमार ने फोन नबंर पर काॅल किया तो मोबइल बंद था। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।