फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्तमान शाखा प्रबंधक समेत सात पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर दूसरे के खेत के नाम पर किसान क्रेडिट लोन ले लिया। उसके नाम पर 1.93 लाख कर्ज चढ़ गया। बाद में घर पर कागजात पहुंचने पर किसान के होश उड़ गए। लगभग सात साल से वह चक्कर काटता रहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट की शरण में जाने पर उसे कुछ राहत मिली। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने दो पूर्व व एक वर्तमान शाखा प्रबंधकों समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व कूट रचना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी उत्तिमचंद चौरसिया पुत्र शिवप्रसाद चौरसिया ने आरोप लगाया है कि 23 मार्च 2015 को उनके खेत के फर्जी कागजात तैयार कर सेंट्रल बैंक मुड़ाडीह शाखा से लोन पास करा लिया गया। सितंबर 2017 में ऋण माफी के लिए लेखपाल द्वारा आधार कार्ड मांगने पर इसकी जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने बैंक व थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। आरोपित राजू यादव निवासी महाराजपुर के फोटो लगे ड्राइविग लाइसेंस से बैंक में खाता खोला गया। गारंटर के तौर पर केदार यादव व वीरेंद्र यादव निवासी रेगहां के आधार कार्ड जमा कराए गए थे। इसमें शाखा प्रबंधक पर भी षड़यंत्र का आरोप है। मामले में एक अज्ञात आरोपित का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें