फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल चुनाव प्रचार की कमान संभालेगे सपा के चार युवा संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोविड प्रोटोकॉल की बंदिशों की वजह से विधानसभा चुनाव में वर्चुअल प्रचार पर जोर रहेगा। इसके लिए समाजवादी पार्टी अपने चार युवा संगठनों को मैदान में उतारने जा रही है। सभी संगठनों में समन्वय बनाए रखने के लिए जिलेवार राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी नामित किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने जनसभा, रोड शो जैसे कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। राजनीतिक दलों को वर्चुअल प्रचार का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी वर्चुअल प्रचार के लिए विपक्षी दलों को टक्कर देने के लिए तैयार है। पार्टी ने वर्चुअल प्रचार के लिए कमर कस ली है। इसकी जिम्मेदारी सपा ने अपने युवा संगठन युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, छात्रसभा और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सौंपी है। ये चारों संगठन फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफार्मों पर सक्रिय रहकर सपा का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे। भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के आरोप - प्रत्यारोपों का ये जवाब देंगे। चारों संगठनों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम जनपद जिलाध्यक्ष ने स्वयं संभाल रखा है ताकि किसी प्रकार की चूक की गुंजाइश ना रहे।
----
पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पार्टी की रीतियों और नीतियों को जन-जन पहुंचाने और वर्चुअल प्रचार की कमान हमारे युवा संगठनों को दी गई है। सभी संगठनों के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए मैं स्वयं मानिटरिंग कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमंगल यादव, जिलाध्यक्ष सपा, बलिया।
-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें