फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: खनन माफिया का सहयोग करने पर चौकी प्रभारी समेत चार पर मुकदमा, पीड़ित ने डीआईजी से लगाई थी गुहार

Wed, 20 Apr 2022 11:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बलिया जिले में अवैध बालू खनन से जुड़ा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में चौकी प्रभारी चांददियर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बलिया में चौकी प्रभारी समेत चार पर मुकदमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले में खनन माफिया की धमकी की शिकायत करने चांददियर का एक व्यक्ति पहुंचा तो चौकी प्रभारी ने भी उसे धमकाया। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीजीपी, डीआईजी से की। डीआईजी के निर्देश पर चौकी प्रभारी चांददियर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सुनील प्रसाद ने डीजीपी, डीआईजी आदि को पत्र देकर चौकी प्रभारी चांददियर गणेश पांडेय सहित चार लोगों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। उसने आरोप लगाया था कि गांव के समीप एक होटल पर खाना खाते वक्त तीन बालू व्यवसायी पहुंचे और धमकी देने लगे। कुछ दूर किसी घर में ले जाकर पिटाई की।

'बालू का वीडियो बनाकर पत्रकारों को देते हो'

वह जान जान बचाकर चांद दियर चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी ने मदद करने के बजाय गालियां देनी शुरू कर दी। कहा कि बालू का वीडियो बनाकर पत्रकारों को देते हो। तुम गांव छोड़कर भाग जाओ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी चांददियर, पुनीत सिंह, बृजेश सिंह, प्रणुनाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
पढ़ेंः बलिया में गोरखधंधा : हर तरफ अवैध खनन, पुलिस रिकॉर्ड में रामराज, सांठगांव के दम पर मौज में है माफिया

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को एक अन्य मामले में पुलिस अधीक्षक ने दोकटी थाने पर तैनात थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के बाद लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी चक्रपाणि पांडेय व सिपाही अखिलेश वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया था। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। एसपी की ओर से प्रशासनिक हित में कार्रवाई बताया गया है।
पढ़ेंः बलिया में अवैध खननः खाकी, खादी और माफिया का गठजोड़, यही है असली खेल

आजमगढ़ में एसओ और एसएसआई निलंबित

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
सूचना के बाद भी समय रहते विधिक कार्रवाई न करना एसओ व एसएसआई को महंगा पड़ गया है। आजमगढ़ एसपी ने दोनों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है और जांच की जिम्मेदारी एसपी ग्रामीण को दी है।  रानी की सराय थाना के सेठवल गांव निवासी राजबली पुत्र शिवनाथ मौर्य का मकान मनबढ़ों ने 17 अप्रैल को जेसीबी लगा कर जमींदोज कर दिया था। 

पीड़ित ने इसकी सूचना थाने पर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सोमवार को पीड़ित ने एसपी अनुराग आर्य से शिकायत की। एसपी ने तत्काल एसपी सिटी शैलेंद्र लाल को मौके पर भेज कर शिकायत की जांच कराई। पीड़ित की शिकायत सही पाने पर एसपी के निर्देश पर थाने में छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत हुआ।

पुलिस ने पीड़ित का मकान जमींदोज करने वाले बालचंद सोनकर, मखंचू सोनकर, भीम सोनकर, अर्जुन सोनकर, नकुल सोनकर व चंदन राजभर को रूदरी मोड़ आटो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मकान जमींदोज करने वाली जेसीबी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह व एसएसआई नवल किशोर सिंह ने विधिक कार्रवाई में लापरवाही बरती है। जिसके चलते दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है साथ ही जांच एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ को सौंपी गई है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे आम जन की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज करने व विधिक कार्रवाई करने में लापरवाही न बरते अन्यथा जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें