फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंदिर के चार विग्रह को किया खंडित, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सीसोटार गांव में स्थित शिव मंदिर में चार विग्रहों के खंडित करने का मामला सामने आया है। नीरज कुमार सहित अन्य की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दो मंदिरों में विग्रह को खंडित करने का मामला आया है। इससे पुलिस अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

सीसोटार गांव के बीच वनखंडी नाथ मंदिर में मकर संक्रांति की सुबह मंदिर में पूजा पाठ करने लोग पहुंचे तो चार विग्रह क्षतिग्रस्त मिले। इसकी खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इस घटना से पहले भी कस्बे में स्थित महावीर मंदिर में हनुमान जी की गदा को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया था। उक्त मामला अभी ठंडा ही हुआ कि सीसोटार गांव की घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासी नीरज राय, शशिधर राय, राकेश राय, अश्वनी राय व भरत राय ने खंडित मूर्तियों की शिकायत पुलिस को दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विकास चंद पाण्डेय ने बताया कि सीसोटार गांव में मूर्ति खंडित मामले में अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन चल रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें