फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग बांध निर्माण के लिए मिले चार करोड़

विज्ञापन
जयप्रकाश नगर के इब्राहिमाबाद नौबरार पंचायत के सामने सरयू नदी के दाहिने साइड बन रहा रिंग बांध। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जनपद के बरिया तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के दाएं और गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा, ग्राम समूह इब्राहिमाबाद नौबरार आद की सुरक्षा के लिए रिंग बांध का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक निर्माण के लिए 30 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी हो चुकी है। बरसात से पहले निर्माण को गति देने के लिए शासन ने चार करोड़ की धनराशि और दी है।
विज्ञापन

जनपद के पूर्वी छोर पर स्थित घाघरा नदी के दाएं और गंगा नदी के बाएं तट पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण की जन्मस्थली सिताब दियारा में कुल चार पंचायतों की करीब 50 हजार की आबादी को बाढ़ एवं कटान से सुरक्षित करने के लिए वर्षों पूर्व से रिंग बांध का निर्माण किया जा रहा है। इसमें दो पंचायतें बिहार में हैं तो दो पंचायतें यूपी की सीमा में पड़ती हैं। बिहार सरकार ने अपनी तरफ की दोनों पंचायतों (सिताबदियारा व प्रभुनाथ नगर) के सामने रिंग बांध का निर्माण पूरा करा लिया है, लेकिन यूपी में 40.50 करोड़ की लागत से बन रहा रिंग बांध का निर्माण कार्य अधर में लटका है। अभी तक निर्माण के लिए 30 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी हो चुकी है। उससे कार्य भी हो चुका है। बरसात से पहले रिंग बांध निर्माण में और तेजी लाने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-2023 में शासन ने चार करोड़ की धनराशि और दी है। इससे रिंग बांध के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है, लेकिन क्षेत्रवासियों का मानना है कि लाख प्रयास के बावजूद इस वर्ष भी बाढ़ के प्रकोप से बच नहीं पाएंगे। जिस भूमि पर घाघरा किनारे रिंग बांध का निर्माण हो रहा है। उसे रिंग बांध के लिए न देने के लिए इब्राहिमाबाद नौबरार के किसान न्यायालय पहुंच गए हैं। हालांकि रिंग बांध का निर्माण कार्य जारी है और किसानों से बात चल रही है।
स्थानीय लोगों के सहयोग व बाढ़ विभाग की ओर से यदि युद्धस्तर पर निर्माण कार्य किया जाए तो यह उम्मीद की जा सकती है कि इस वर्ष सिताबदियारा के लोग बाढ़ से सुरक्षित बच सकें।
विज्ञापन

रामनरेश चौधरी
जबसे सिताबदियारा में कटान शुरू हुआ तब से प्रति वर्ष सरकार द्वारा इस क्षेत्र के बचाव के लिए धन उपलब्ध कराया जाता रहा। प्रति वर्ष इसकी मार झेलते हैं। इस वर्ष भी रहने की उम्मीद है।
सूर्यभान सिंह
जब से सरकार ने धन देना शुरू किया तब से अब तक उपलब्ध होता रहा। फिर भी हम लोग बाढ़ का दंश झेलते आ रहे है। भूमि विवाद होने के कारण लग रहा है कि बाढ़ का दंश फिर झेलना पड़ेगा।
गिरजेश सिंह
सरकार की मंशा बाढ़ से निजात दिलाने की अवश्य है, लेकिन कभी बाढ़ तो विभाग की लापरवाही से सुरक्षित नहीं हो सके। वर्ष रिंग बांध निर्माण में भूमि विवाद से समस्या आएगी।
मिथलेश सिंह
सिताबदियारा को गंगा व सरयू नदी के बाढ़ व कटान से सुरक्षित करने के लिए निर्माण हो रहे रिंग बांध के लिए सरकार ने फिर चार करोड़ रुपये की स्वीकृति कर दी है। सरयू नदी के किनारे रिंग बांध निर्माण में उस गांव के एक किसान द्वारा अवरोध जरूर उत्पन्न किया गया है। उनसे भी वार्ता हो रही है। युद्धस्तर पर निर्माण कार्य करवाकर सिताबदियारा को बाढ़ से इस वर्ष सुरक्षित कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन

- संजय कुमार मिश्रा, एक्सईएन, बाढ़ खण्ड बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें