फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

290 लीटर कच्ची शराब संग चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रेवती पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 290 लीटर कच्ची शराब संग चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस भी मिला है। रेवती उप निरीक्षक परमानंद त्रिपाठी ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है। आरोपी रुदल पासवान निवासी शिवपुर सेमरा झरकटहा को 120 लीटर शराब, उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस मिले हैं। उधर, रेवती थाना प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बंटी पासवान निवासी दुसाध टोली वार्ड नंबर दो को 80 लीटर शराब और उपकरण के साथ पकड़ा। उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस मिला। उप निरीक्षक अजय कुमार यादव ने गुंजन देवी निवासी नरायणगढ़ तथा पूजा देवी निवासी दुसाध टोली वार्ड नंबर दो को 90 लीटर शराब व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

20 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार
बलिया। रसड़ा पुलिस ने बुधवार को अभियुक्त जितेंद्र सिंह निवासी अठिलापुरा थाना रसड़ा को रोडवेज तिराहा हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया। उधर, अभियुक्त राजू यादव निवासी छितौनी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा अभियुक्त त्रिलोकी राजभर निवासी छितौनी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ डेहरी चट्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त शंभु नाथ निवासी छितौनी को एक चाकू के साथ ग्राम प्रधानपुर से गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें