सुखपुरा। सुखपुरा इंटर कॉलेज के गेट के पास सरकारी पोल पर पोस्टर चिपकाने के आरोप में आचार संहिता के उल्लंघन पर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने प्रधान प्रत्याशी बालाजी गुप्ता व पूर्व प्रधान अन्नपूर्णा देवी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता की अवहेलना में मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने 632 लोगों के विरुद्ध वारंट जारी कराया है। थानाध्यक्ष ने दो दिन के अंदर आठ व्यक्तियों पर गुंडा एक्ट व 22 पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 500 लोगों को पाबंद किया है।
एसओ ने बताया कि देवेंद्र चौहान निवासी आराजी परसिया की तहरीर पर प्रधान प्रत्याशी अंजनी कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध पुरानी रंजिश में मारपीट के आरोप में मुकदमा पंजीकृत है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। संवेदनशील व अति संवेदनशील गांव असेगा, गुरुवा, बसंतपुर, करनई, तपनी व आराजी मुतक्कीपुर में प्रत्याशियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिया गया है।